धारदार हथियार से युवक की हत्या, गांव में सनसनीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच जारी

0
IMG-20260124-WA0639.jpg

पथरिया। थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर के अंदर लहूलुहान हालत में शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान आजुराम राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!