अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला में तीन दिवसीय कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में हजारों श्रद्धालुओं को कराया गया भोजन
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक (अनूपपुर) – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित विशाल तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला के पावन अवसर पर कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा द्वारा बाहर से आए हजारों भक्तों , श्रद्धालुओं , दर्शनार्थियों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए विशाल भोजन भंडारा एवं लंगर का आयोजन किया गया ।
कल्याण सेवा आश्रम परिसर में आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं , तीर्थ यात्रियों एवं मेला दर्शन के लिए पहुंचे जनसमूह को विनम्र आग्रह कर आश्रम के विशाल सभा हाल में बैठाकर विधिवत भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया । महाशिवरात्रि के अवसर पर आश्रम के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें भोजन हेतु आमंत्रित किया गया ।

इस सेवा कार्य में कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी एवं ट्रस्टी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी हरस्वरूप जी महाराज एवं स्वामी राघवानंद जी महाराज ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई ।
वहीं स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा में भी पंजाब से आए सेवादारों द्वारा 15 , 16 एवं 17 फरवरी को लगातार तीन दिनों तक विशाल लंगर का आयोजन किया गया । सरदार जंग सिंह के नेतृत्व में सरदार विनय सिंह एवं अन्य सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया । इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया ।
महाशिवरात्रि मेला के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्यों से अमरकंटक की धार्मिक परंपरा , सेवा भावना एवं अतिथि सत्कार की गौरवशाली संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




