डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0
IMG-20260221-WA0974

मुंगेली में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में , शासकीय एस.एन.जी. कॉलेज के प्राचार्य , सेवानिवृत्त प्राध्यापक तथा कार्यक्रम प्रभारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रद्युम्न तिवारी ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. शोभित वाजपेई ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए छात्राओं से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अनीता तिवारी ने सतत अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं—साक्षी, रागिनी नामदेव और हरिता—तथा महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनीशा, अमित मिरी, निलेश, पूजा साहू, दुर्जन टोडर, मेधा रानी द्विवेदी और किरण कुमार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी—आयुष यादव, निक्की नाथ जोगी, यश देवांगन, लोकेश साहू और साहिल जोशी—को भी सम्मानित किया गया। वहीं एनएसएस के राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों—धनराज ध्रुव, विनय ठाकुर, श्रेया टंडन और अमित—को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय स्तर पर आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी ने किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी , , ग्रंथपाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!