तोखन साहू का आह्वान: संगठन ही शक्ति, सेवा ही साधना — जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न।
मुंगेली । जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और सेवा का आंदोलन है। पार्टी की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक के संघर्ष और समर्पण को स्मरण किया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता के संकल्प को प्रेरणास्रोत बताया।
पंडित दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरित आयोजन
श्री साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही वर्तमान शासन की पहचान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की नीतियों का लाभ सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय, स्वयं अंतिम” के मंत्र के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




