मुक्तिधाम में अवैध रेत उत्खनन जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

0
IMG-20260224-WA0590(1)

लोरमी। ग्राम पंचायत घानाघाट में मुक्तिधाम श्मशान घाट से हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। हैरानी की बात यह है कि सरपंच द्वारा लिखित शिकायत और ग्रामीणों के लगातार विरोध के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम, जहां पूरे गांव का अंतिम संस्कार और निस्तारी होती है, वहां ट्रैक्टरों से खुलेआम रेत निकाली जा रही है। श्मशान घाट में बने शेड और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि अवैध उत्खनन करने वाले लोग गेट का ताला तोड़कर जबरन रेत निकाल रहे हैं और मना करने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है।

सरपंच श्रीमती महंतीन बाई गोवर्धन गंधर्व ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक मौके पर न तो राजस्व अमला पहुंचा और न ही उत्खनन पर रोक लगाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की इस निष्क्रियता से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले और बढ़ गए हैं।

NTPC World Environment Day

ग्राम पंचायत घानाघाट, जनपद पंचायत लोरमी, जिला के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक आंख मूंदे बैठा रहता है और सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा को लेकर कब जिम्मेदारी निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!