मानव अधिकार के रक्षार्थ मानसिक रूप से अस्वस्थ होने कारण मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी के कस्टडी में हुई मौत..

0
IMG-20260307-WA0622

जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले क्षेत्रांतर्गत सेंदरी गाँव में स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र सरकारी मानसिक अस्पताल है। दिनांक 06/03/2026 को इस अस्पताल में एक मानसिक रूप से बीमार एडमिट व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटककर मौत हो गई।

इस अस्पताल की कार्यशैली अत्यंत घोर गैर-जिम्मेदाराना, अनैतिक, नियम-विरुद्ध है। अनेकों आरोपों के घेरे में फंसे जिम्मेदार व जवाबदार डॉक्टर/ अधिकारियों के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की आकस्मिक मौत को लेकर कोई जवाब नहीं है। हॉस्पिटल के कस्टडी में यह हृदय विदारक घटना पूरी तरह से नियम-विरुद्ध है। वर्तमान में कार्य कर रहे चिकित्सकों ने चिकित्सक पद की गरिमा को धूमिल करने का प्रमाण प्रस्तुत किया गया है।
यहां की कार्यकुशलता अत्यंत संदिग्ध है। पीड़ित परिजनों ने शासन प्रशासन से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस हॉस्पिटल ने इलाज कार्य में पारदर्शिता न रखकर छत्तीसगढ़ और समूचे भारती जनता के भरोसे को तोड़ा है।

NTPC World Environment Day

हॉस्पिटल के अधीक्षक डाक्टर और केयर टेकर पर हत्या का केस दर्ज/उचित कार्यवाही करने की मांग तेज..

बता दें कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का अस्पताल के परिसर में खुद को ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना, यह केवल चिकित्सकों का बहाना ही नहीं अपितु अंतोगत्वा अपने जिम्मेदारीयों से भागते हुए अनदेखी व नजरअंदाज कर हत्या को प्रोत्साहित की गई।

जिस संबंध में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का हॉस्पिटल कस्टडी में मौत पर हॉस्पिटल के अधीक्षक डाक्टर और केयर टेकर पर हत्या का केस दर्ज/उचित कार्यवाही करवाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!