22 मार्च को निकलेगी भव्य हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा, बैठक में हुआ निर्णय

0
IMG-20260308-WA1157

मुंगेली। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में एक महाबैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों और संगठन प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में इस वर्ष हिन्दू नववर्ष की भव्य शोभायात्रा 22 मार्च, रविवार को निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

NTPC World Environment Day

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। इसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में जय श्री राम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!