वित्तीय जागरूकता पर जोर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षण का समापन

0
IMG-20260311-WA0751

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। सुनियोजित बचत, वित्तीय अनुशासन और पारिवारिक आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस एंड कंसल्टेंसी प्रा. लि. द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बीमा क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को वित्तीय नियोजन और जीवन बीमा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के लीडर पारस जैन का स्वागत और सम्मान किया गया। प्रतिभागियों ने जीवन बीमा के माध्यम से लोगों को आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

लायंस क्लब के चेयरमैन लायन पवन अग्रवाल (एमजेएफ जोन) ने कहा कि जीवन में स्थिरता और समृद्धि के लिए शिक्षा, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी आर्थिक योजना जरूरी है। जीवन बीमा परिवार की भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार है।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बिलासपुर से “रवि बीमा केयर” के लीडर रविकुमार श्रीवास (CLIA), रामावतार यादव और त्रिदेव साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!