वीडियो कॉल पर माता-पिता से बात करते हुए युवक ने की आत्महत्या, माल्दा में सनसनी

0
89-3


माल्दा । जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक अब्दुल जब्बार ने कथित तौर पर अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब्दुल जब्बार रविवार रात अपने घर से निकलकर श्रीरामपुर इलाके में लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक मैदान में पहुंचा। वहां से उसने अपने माता-पिता को वीडियो कॉल किया और बातचीत के दौरान ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। कॉल समाप्त होते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत माल्दा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

NTPC World Environment Day

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की शादी कुछ वर्ष पहले मौसमी साहा नाम की युवती से हुई थी, जिनसे उसकी दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। हाल ही में पत्नी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कर तलाक की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह और तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। मृतक एक निजी शोरूम में कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!