नक्सलवाद के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया आक्रोश

0
IMG-20260407-WA1102

मुंगेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मुंगेली इकाई द्वारा नक्सलवाद के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश मंत्री के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने शहर के बालानी चौक से पड़ाव चौक तक प्रतीकात्मक “शव यात्रा” निकालकर नक्सलवाद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा लोगों को नक्सलवाद के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। शव यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

पड़ाव चौक पहुंचने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद का पुतला दहन किया और इसके खिलाफ कड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नक्सलवाद देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए गंभीर खतरा है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि ABVP हमेशा से राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय रही है और भविष्य में भी देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और नकारात्मक विचारधाराओं से दूर रहें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!