अल्पसंख्यक मोर्चा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान, हितग्राहियों का सम्मान।
डॉ. अंबेडकर जयंती पर बस्ती पहुंचकर किया मिष्ठान वितरण, सदस्यता अभियान भी चला
मुंगेली । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुंगेली जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर हितग्राहियों से मुलाकात की, उनका सम्मान किया तथा मिष्ठान वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम जिला प्रभारी सिकंदर खान एवं जिला अध्यक्ष रितेश वाधवा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान संगठन विस्तार को भी गति मिली, जिसमें सुरेश चाँद मसीह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यक्रम में सह सोशल प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रीतिमालाल, कलीम बागड़ी, असलम, जिला महामंत्री नीलेश राज पेण्डारकर, विकास जैन, दिनेश पीटर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा पप्पू मसीह, ख्रिस्टीना मसीह, शबनम पतरस, नमिता विशाल, जुनेदा खातून, हेलेना बाला, रबिका बाला, सुनीता कार्तिक, बेला दयाल, एंजलीना जान, सरिता दास, सपनेश बाला एवं सुनीता मसीह सहित जिले के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है।
डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


