पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20260422-WA0856

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात 21 अप्रैल 2026 को सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जीवन नोरगे ने अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

NTPC World Environment Day

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी लालचंद मोहले को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए और जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी जीवन नोरगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर 21 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में मस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साक्ष्य संकलन को अहम माना जा रहा है।

घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और हिंसा से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!