अमरकंटक नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने मनाई शादी की सालगिरह

0
IMG-20260425-WA0773

विद्यालय स्टाफ , शिक्षकों एवं गणमान्यों ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक महेश्वर द्विवेदी ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई ।
इस अवसर पर मां नर्मदा उद्गम मंदिर में पहुंच पूजा अर्चन पश्चात निजनिवास पर पंडित धनेश द्विवेदी एवं पंडित उमेश द्विवेदी के सानिध्य में अपने घर पर प्रातः सत्यनारायण भगवान की पूजा एवं कथा का आयोजन कर बड़े ही श्रद्धा और विधि विधान पूर्वक सत्यनारायण जी की पूजन अर्चन कर भगवान जी की कथा का श्रवण कर प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें परिवारजनों ने भी सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
सायंकाल आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी (नीलू महाराज) एवं पंडित धनेश कुमार द्विवेदी (बंदे महाराज) उपस्थित होकर सालगिरह के आयोजन का सम्मान और उत्साह बढ़ाया ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या , शिक्षकगण , स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई । उपस्थित सभी लोगों ने द्विवेदी दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की । इसके पश्चात अतिथियों को स्वल्पाहार के रूप में समोसा , केक एवं शीतल पेय वितरित किए गए ।

कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि शिक्षक महेश्वर द्विवेदी ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद अपनी दो बेटियों की शिक्षा एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए पुनर्विवाह किया । इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती नीतू मिश्रा/द्विवेदी , भाई मनोज द्विवेदी , सुनील द्विवेदी , पुत्रियां दृष्टि एवं सृष्टि सहित प्रज्ञा मिश्र , संजीव मिश्र , हर्ष मिश्र , पूर्ति मिश्र आदि उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्काउट बैंड एवं मार्चपास्ट के साथ किया गया । सालगिरह की पहली वर्षगांठ पर पंडित बंदे महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के बीच केक काटकर खुशियां मनाते हुए पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय बना रहा । अंत में द्विवेदी दंपत्ति ने अपनी दोनों नन्हीं बेटियों के साथ भी केक काटकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाया ।
नवोदय विद्यालय के शिक्षक महेश्वर द्विवेदी ने कहा कि मां नर्मदा जी की छत्रछाया और सभी के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!