राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला

0
IMG-20260522-WA1248

भगवान परशुराम चौक में भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाया मर्यादा तोड़ने का आरोप

मुंगेली । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ भगवान परशुराम चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा और युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ दिए गए बयान को अमर्यादित और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भ्रम और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और विकास की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल विवादित बयानबाजी के माध्यम से राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का सम्मान करती है और इस तरह की बयानबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। भगवान परशुराम चौक में काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल भी मौजूद रहा।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य यश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला मंत्री आदर्श जायसवाल, दीपक सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, संदीप सिंह ठाकुर, शहर मंडल अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, मनीष कोल, गुलशन राजपूत, मुकुल तिवारी, रवि साहू, ऋतुराज सिंह, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल मोदी, प्रिंस देवांगन, अजय चंद्राकर, किसान मोर्चा के ओम सिंह, तरुण पाटले, लवन डाहीरे, रौशन पांडेकर, सुमित उपाध्याय, सुरेश नवरंग, आयुष वाधवा, गोविंदा साहू, पृथ्वी यादव, दिलेश्वर साहू, पंकज सोनी, रूपेश साहू, रामनारायण साहू, पवन देवांगन, नवीन बैस, प्रमोद धुरी, सुमन धीवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!