जर्जर बिजली तार से परेशान नुनियाकछार के ग्रामीण, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

0
IMG-20260528-WA1248

शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुंगेली/पलछुवा । ग्राम पंचायत पलछुवा के आश्रित ग्राम नुनियाकछार में खराब और जर्जर बिजली तारों की समस्या से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गांव के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे बिजली तार काफी पुराने और खराब हो चुके हैं, जिसके कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। कई बार खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आग लग चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों का कहना है कि खराब तारों के कारण गांव में हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। बिजली विभाग के एई बी.एल. बंजारे को भी मौखिक रूप से कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक तार बदलने या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल खराब तारों को बदलकर नई लाइन बिछाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!