दंतेवाड़ा में मनरेगा और मोर गांव, मोर पानी
अभियान से बदली तस्वीरः बढ़ा भूजल, मिला रोजगार
रायपुर । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और मोर गांव, मोर पानी महाअभियान के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। दोहरे अभियानों की मुख्य रणनीतियाँ और प्रभाव अभियान का नाम किए गए प्रमुख कार्य धरातल पर असर दिखा।
जल संरक्षण एक जन आंदोलन मनरेगा ग्राम पंचायतों, स्कूलों, चरागाहों और सड़कों के किनारे फलदार व छायादार पौधों का बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण। हरित क्षेत्र का विस्तार, सिंचाई व घेराबंदी से पौधों की सुरक्षित देखभाल। मोर गांव, मोर पानी महाअभियान के तहत जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत डबरी निर्माण, लूज बोल्डर चेकडैम, परकोलेशन टैंक और जलग्रहण क्षेत्र विकास जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है। इन कार्यों से वर्षा जल का बेहतर संचयन हो रहा है और भूजल स्तर में सुधार के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
इस संयुक्त प्रयास की 3 बड़ी उपलब्धियां त्रिकोणीय लाभ इन योजनाओं के माध्यम से गांवों में हरियाली बढ़ रही है, जल स्रोत मजबूत हो रहे हैं और स्थानीय ग्रामीणों को उनके ही गांव में रोजगार मिल रहा है। मजबूत जनभागीदारी इस महाअभियान को जन आंदोलन का रूप देने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं और किसानों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया है।
आर्थिक समृद्धि जल संरचनाओं के पुनर्जीवन से गांवों में सिंचाई की क्षमता बढ़ी है, जिसके फलस्वरूप कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि दर्ज की गई है। मनरेगा के माध्यम से हजारों मानव दिवसों का रोजगार सृजित कर ग्रामीण परिवारों की आर्थिक रीढ़ को मजबूत किया गया है। व्यापक स्तर पर किया गया वृक्षारोपण और जल संरक्षण का यह मॉडल दीर्घकालिक रूप से जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
जिला प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने दंतेवाड़ा के नागरिकों से वृक्षारोपण और जल संवर्धन के इन प्रयासों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आग्रह किया है। सामूहिक प्रयासों से ही गांवों को श्जल सुरक्षित, हरित और समृद्धश् बनाया जा सकता है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

