अमरकंटक स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली का आयोजन कर जागरूकता दी गई ।
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद अमरकंटक द्वारा स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण 2025- 26 के तहत आज बुधवार दिनांक 19/11/2025 नगर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । नाटक के माध्यम से नगर के जनता जनार्दन को स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया । नुक्कड़ नाटक के आयोजन में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई । यह नुक्कड़ नाटक अमरकंटक के अनेक जगहों पर स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण 2025- 26 के तहत नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली कला माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनता जनार्दन को जागरूक किया गया ।

भोपाल से पधारे कलाकारों ने सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने , घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित डस्टवीन में डाले तथा समय पर नगरपालिका की गाड़ी में डाले तथा नगर की साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया ।
नाटक और कठपुतली के दौरान कलाकारों ने आकर्षक शैली में ‘गाड़ी वाला आया… कचरा निकाल… गाड़ी वाला आया कचरा निकाल…’ जैसे संवादों से जनता को प्रेरित किया ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर पालिका की ओर से नागरिकों से अपील भी किया कि—
सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें ।
कचरे को सड़क या नाले में न फेंके ।
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को शीर्ष स्थान दिलाने में सहयोग दें ।
अपने घर , मोहल्ले और पूरे नगर को स्वच्छ , सुंदर और साफ बनाए रखने में सहयोग करें ।
अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में अमरकंटक को उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल कराना है ।
नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी उमाशंकर परमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक माध्यम से स्वच्छता हेतु जागरूक किया जाता है ।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके ने बताया कि नगर स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग अति आवश्यक है ।
नगर परिषद उपाध्यक्ष एड. रज्जू सिंह नेताम ने कहा कि अमरकंटक धार्मिक स्थल है यहां स्वच्छता अनिवार्य है ।
नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली के माध्यम से जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




