सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अचीवर्स पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
रिपोर्टर ✒️ मनमोहन सिंह राजपूत
वैदिक गुप्ता ने जीता रजत, भाग्यश्री परिहार ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
बिलासपुर। अचीवर्स पब्लिक स्कूल, गतौरी के खिलाड़ियों ने सीबीएसई जोनल लेवल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
यह प्रतियोगिता 19 जुलाई से 22 जुलाई तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अचीवर्स पब्लिक स्कूल की ओर से वैदिक गुप्ता, भाग्यश्री परिहार और प्रिंस परिहार ने प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर अरुण दुबे ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रतियोगिता में वैदिक गुप्ता ने अंडर-14 बालक वर्ग (36 किलोग्राम) में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया।
वहीं भाग्यश्री परिहार ने अंडर-17 बालिका वर्ग (35 किलोग्राम) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रिंस परिहार ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और भविष्य के लिए सकारात्मक संभावनाएं दिखाई।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रीति चौहान, प्राचार्या अंकिता जायसवाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के खिलाड़ी आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को भी दिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

