इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पड़ा भारी, अश्लीलता फैलाने और लापरवाही से वाहन चलाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई

0
Screenshot_20260729_101458

रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना राखी पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं मोटरयान अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना राखी के अपराध क्रमांक 154/2026 में इंस्टाग्राम के विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल हो रहे एक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए उसकी तस्दीक की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे मोटरसाइकिल चालक की पहचान भीमेश देवांगन (24 वर्ष), पिता गोपाल देवांगन, निवासी मठपुरैना, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि युवक सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के साथ-साथ लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहा था। इसके आधार पर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

NTPC World Environment Day

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और शिकायतों पर गंभीरता से निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत, स्टंटबाजी, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन या कानून का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार रखें तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!