अमरकंटक में हरियाली महोत्सव पर हुआ वृहद वृक्षारोपण ,

0
IMG-20260803-WA1210

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश – डॉ. रजनीश पांडेय

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में हरियाली महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली । वार्ड क्रमांक 15 स्थित जमुनादादर क्षेत्र में रविवार 02 अगस्त 2026 को श्री रेवा प्राच्य विद्या शोध संस्थान अमरकंटक के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना , पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के महत्व से अवगत कराना रहा है ।

वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश कुमार पाण्डेय (प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर) ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदाता हैं । वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि जल संरक्षण , जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । पर्यावरण संरक्षण के संदेश में उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर डी.के. दास , मनमथ मेहर , के. गणेश पाण्डेय , मधुस्मिता साहू , कामना गौतम , देवेंद्र राय , अभिषेक मिश्रा एवं विजय सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया ।

कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही एक प्रभावी समाधान है । अमरकंटक की पावन धरती से शुरू हुआ यह अभियान समाज को हरित एवं स्वच्छ भविष्य की ओर प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण कदम है । उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखरेख और पर्यावरण जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!