राजेश्वर सिंह टंडन बने भाजपा सोशल मीडिया मुंगेली विधानसभा प्रभारी

0
IMG-20251230-WA0542.jpg

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और अहम नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी द्वारा राजेश्वर सिंह टंडन को मुंगेली विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।

राजेश्वर सिंह टंडन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। चुनावी समय हो या संगठनात्मक कार्यक्रम, वे हर अभियान में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय नजर आते रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजेश्वर सिंह टंडन को संगठनात्मक रणनीति की अच्छी समझ रखने वाला कार्यकर्ता माना जाता है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है, जिसका लाभ पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वे पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के करीबी समर्थकों में भी गिने जाते हैं।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजेश्वर सिंह टंडन को बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सोशल मीडिया तंत्र और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!