घनश्याम यादव बने भाजपा आईटी सेल मुंगेली विधानसभा प्रभारी

0
IMG-20251230-WA0588.jpg

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा घनश्याम यादव को मुंगेली विधानसभा का आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी संगठन और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

घनश्याम यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासित कार्यशैली और लगातार सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनावी समय हो या संगठनात्मक अभियान, वे हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय नजर आते रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, घनश्याम यादव संगठनात्मक रणनीति की अच्छी समझ रखने वाले कार्यकर्ता माने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है, जिसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वे पूर्व मंत्री और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के करीबी समर्थकों में भी गिने जाते हैं।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने घनश्याम यादव को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का आईटी सेल और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!