किसान कांग्रेस को मिला मजबूत नेतृत्व आत्मा सिंह क्षत्रिय बने प्रदेश महासचिव संगठनात्मक फेरबदल से कार्यकर्ताओं में उत्साह


मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पार्टी नेतृत्व ने आत्मा सिंह क्षत्रिय को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा सहित शीर्ष नेतृत्व की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है।
नियुक्ति आदेश जारी होते ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि आत्मा सिंह क्षत्रिय के अनुभव, सक्रियता और जमीनी जुड़ाव से प्रदेश भर में किसान कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों की आवाज और अधिक मजबूती के साथ सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचेगी।

किसान हितों के आंदोलनों से रहा है जुड़ाव

मुंगेली नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22 निवासी आत्मा सिंह क्षत्रिय लंबे समय से किसान हितों से जुड़े आंदोलनों, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को जिले के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर
प्रदेश किसान कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



