शिवरीनारायण में सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का भव्य पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम संपन्नप्रदेशभर से पहुंचे पत्रकार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

0
Screenshot_20260121_214119.jpg

रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

बिलासपुर/कोटा । सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की शिवरीनारायण इकाई द्वारा 20 जनवरी 2026 को शिवरीनारायण में विशाल पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल पत्रकार एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच भी साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके पश्चात स्थानीय स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को गरिमामय और भावनात्मक बना दिया।

इस अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डी.सी. बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दीकी, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर कन्हैया यादव, संभाग अध्यक्ष दुर्ग सुधीर सोनी सहित प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने श्रीराम एवं माता शबरी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हनुमत उपासक परम पूज्य बाबा रामगोपाल दास जी महाराज (देवरगढ़ा वाले) रहे। मंच पर पधारने पर उनका सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संत श्री ने पत्रकारों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए समाज में पत्रकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे रहीं। उनका भी संघ की ओर से शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान मंचस्थ सभी जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि बाबा रामगोपाल दास जी महाराज ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं विधायक कविता प्राण लहरे ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सम्मेलन के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर जोरदार चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में मांग की कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब पोर्टल से जुड़े सभी पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून के दायरे में लाया जाए। इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प भी लिया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दीकी ने विधायक कविता प्राण लहरे से प्रश्न किया कि पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहे जाने के बावजूद अब तक संवैधानिक मान्यता क्यों नहीं मिली। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि अवसर मिलने पर वे विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून एवं चौथे स्तंभ को वैधानिक मान्यता देने का मुद्दा अवश्य उठाएंगी।

कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया। इसके पश्चात नववर्ष मिलन समारोह के तहत सभी ने सामूहिक भोज किया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए शुभम मिश्रा को सौंपी गई। साथ ही जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम में दुर्ग, गंडई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, सक्ती, शिवरीनारायण, पामगढ़, कोटा, कोरबा, मुंगेली, चिरमिरी, नागपुर, कोरिया सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पत्रकारों ने शिरकत की। आयोजन को सफल बनाने में शुभम मिश्रा, अशोक गुप्ता, उमाशंकर साहू, अजय जाहिरे, भरत आदित्य सहित उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुल मिलाकर, शिवरीनारायण में आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकार एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!