ग्राम पंचायत चिल्हाटी में श्रीवास भवन में रजत जयंती महोत्सव संपन्न । पचपेड़ी क्षेत्र में उत्साह का माहौल, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

0
IMG-20260130-WA0930.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी के श्रीवास भवन में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल रहे, जबकि जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच समारु केवट सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे। वहीं बिजली विभाग से प्रवीण कुमार कौशिक, गंगासागर ध्रुव, दीप्ति जायसवाल, पोखराज सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली आज की आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सही लाभ तभी मिल सकता है, जब ग्रामीण जागरूक होकर उनका उपयोग करें।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिजली सुरक्षा के उपायों, स्मार्ट मीटर की उपयोगिता और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सुरक्षित बिजली उपयोग पर जोर देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में विभाग से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत चिल्हाटी में दिनभर उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!