जिला पंचायत में होली मिलन कार्यक्रम,खेली फूलों की होली कलेक्टर-एसपी सहित अधिकारियों ने दी होली की शुभकामनाएं
मुंगेली। धरमपुरा स्थित जिला पंचायत परिसर में भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्प होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मुंगेली में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय है जिससे जिले का विकास और सभी प्रशासनिक कार्य शीघ्रता से संपन्न किए जाते हैं इसी के कारण एसआईआर आदि कार्यों में मुंगेली प्रथम स्थान पर रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रभाकर पाण्डेय तथा वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अभिनव कुमार एवं उप संचालक अचानकमार टाईगर रिजर्व प्रक्षेत्र लोरमी गणेशन यू आर ने भी अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए होली मिलन की शुभकामनाएं दी। सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक वातावरण बनता है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने भी दूरभाष पर सभी को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक लोरमी भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक,वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह,पूर्व महामंत्री निश्चल गुप्ता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर,जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर,जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी,जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर सिंह,कलीम बागड़ी, श्रेष्ठ पंचायत हेतु राष्ट्रपति से पुरस्कृत पूर्व सरपंच संतु सिंह,पथरिया मण्डल के उपाध्यक्ष एवं धरदेई के सरपंच सनत बरगाह आदि पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को पुष्प होली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




