सजल यादव बने शहर कांग्रेस के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुंगेली। जिला मुख्यालय मुंगेली में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में सक्रिय युवा चेहरा सजल यादव को शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला फल
सजल यादव लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद सजल यादव ने प्रदेश एवं स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




