भिलाई इस्पात संयंत्र ने रचा इतिहास: 6 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का नया कीर्तिमान

0
ispat-sayantra-1200x900

भिलाई। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम Steel Authority of India Limited (सेल) के प्रमुख संयंत्र Bhilai Steel Plant ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हॉट मेटल उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 6 मिलियन टन का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीकी दक्षता और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का सशक्त प्रमाण मानी जा रही है।

संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वर्ष 2005-06 में पहली बार 5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का स्तर हासिल किया गया था, तब संयंत्र में सात ब्लास्ट फर्नेस संचालित थे। वहीं वर्तमान में केवल चार ब्लास्ट फर्नेस के संचालन के बावजूद 6 मिलियन टन उत्पादन हासिल करना संसाधनों के बेहतर उपयोग, उन्नत तकनीक और सुदृढ़ कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी Chitta Ranjan Mahapatra, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) Rakesh Kumar सहित वरिष्ठ प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े सभी कर्मियों एवं हितधारकों को बधाई दी है। प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस के प्रदर्शन में निरंतर सुधार की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को भविष्य की प्रगति का नया मानक बताया।

NTPC World Environment Day

अधिकारियों ने कहा कि संयंत्र की टीम इसी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले समय में और ऊंचे उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी। इस सफलता से न केवल संयंत्र बल्कि पूरे इस्पात क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!