मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग का रेस्क्यू, उपचार हेतु सेंडरी मानसिक चिकित्सालय रेफर

0
IMG-20260523-WA0376(1)

संगी मितान सेवा संस्थान द्वारा “प्रशामक ग्रह” में असहाय बुजुर्गों को मिल रही देखभाल, जनता से सहयोग की अपील

मुंगेली। संगी मितान सेवा संस्थान द्वारा जनकल्याण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा जिला मुंगेली के सुरीघाट लोरमी रोड स्थित “प्रशामक ग्रह” का संचालन किया जा रहा है, जहाँ 60 वर्ष से अधिक आयु के असक्त, निराश्रित एवं जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
इसी क्रम में संस्था द्वारा एक मानसिक रूप से अस्वस्थ हितग्राही का रेस्क्यू कर बेहतर उपचार हेतु सेंडरी मानसिक चिकित्सालय रेफर किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित वातावरण एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के असहाय, शारीरिक रूप से कमजोर अथवा बेसहारा बुजुर्ग दिखाई दें, तो उन्हें संस्था तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि उन्हें उचित देखभाल एवं सहायता मिल सके।
संपर्क : 9753386504
– संगी मितान सेवा संस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!