सतनामी विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0
IMG-20260523-WA0505

लोरमी मानस मंच में 27 मई को होगा आयोजन, पदाधिकारियों ने भिलाई पहुंचकर दिया आमंत्रण

मुंगेली/लोरमी । सतनामी विकास समिति लोरमी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई पहुंचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से सौजन्य मुलाकात की तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को बताया गया कि सतनामी विकास समिति लोरमी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को लोरमी स्थित मानस मंच में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

NTPC World Environment Day

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। समारोह में सामाजिक एकता, संगठन मजबूती और समाज के विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ,मलकीत सिंह गैदू प्रदेश महामंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नोहर चतुर्वेदी, ननकू भिखारी, अशोक सोनवानी, सालिक बंजारे, सोनू चंद्राकर, अशोक चंद्राकर, श्याम सुंदर काटले सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!