लिटिया पंचायत में विकास कार्यों का भूमिपूजन
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
तालाब एवं सीसी रोड निर्माण से गांव को मिलेगी नई सौगात
करगीरोड कोटा । ग्राम पंचायत लिटिया में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जी-राम-जी योजना अंतर्गत लगभग 20 लाख रुपए की लागत से नए तालाब निर्माण तथा 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

करगी कला मंडल अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नाम से भूमिपूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गांव में विकास कार्यों के विस्तार को लेकर सरकार की योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष भोजेश रजक, जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, महामंत्री मनहरण डड़सेना, जिला सदस्य प्रतिनिधि प्रभु जगत, बलवंत खुसरो, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद साहू, विजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष भरत कौशिक, सरपंच बालाराम, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद गांवों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, तालाब, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास ही प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है।
ग्रामीणों ने भी पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भविष्य में लाभ मिलेगा। वहीं सीसी रोड बनने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बारिश के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को दोहराते हुए गांव के विकास में सक्रिय सहयोग देने की बात कही।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
