सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 15 मतों से पद से हटीं पुनीता नंदनी मरावी
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
ग्राम पंचायत बांधा में राजनीतिक हलचल तेज, नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं शुरू
Kargiroad Kota/Takhatpur। जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत Bandha ग्राम पंचायत बांधा की सरपंच Punita Nandani Maravi पुनीता नंदनी मरावी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को भारी बहुमत से पारित हो गया। मतदान प्रक्रिया में कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें से 15 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में जबकि 5 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। आवश्यक बहुमत मिलने के साथ ही पुनीता नंदनी मरावी सरपंच पद से हट गईं।
जानकारी के अनुसार पंचायत में पिछले लंबे समय से विकास कार्यों, निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यशैली तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय की कमी को लेकर असंतोष का माहौल बना हुआ था। पंचायत सदस्यों का आरोप था कि कई विकास योजनाओं में अपेक्षित पारदर्शिता और संवाद का अभाव रहा, जिसके कारण पंचायत के भीतर मतभेद लगातार बढ़ते गए।


इसी असंतोष के चलते पंचायत सदस्यों ने सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। मामला न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरने के बाद नियमानुसार निर्धारित तिथि पर मतदान कराया गया। सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न इस प्रक्रिया में प्रस्ताव को स्पष्ट बहुमत का समर्थन मिला।
अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही ग्राम पंचायत बांधा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पंचायत के भीतर अब नए नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले समय में पंचायत की कमान किसके हाथों में जाएगी और विकास कार्यों की दिशा क्या होगी।
ग्रामीणों का मानना है कि नए नेतृत्व के चयन के साथ पंचायत में प्रशासनिक स्थिरता और विकास कार्यों में गति आना जरूरी होगा। फिलहाल सभी की निगाहें आगामी प्रशासनिक कार्रवाई और नए सरपंच के चयन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
इस संबंध में Shashank Shekhar Shukla तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत बांधा की सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
उन्होंने कहा,
“ग्राम पंचायत बांधा की सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई। मतदान में कुल 20 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 तथा विपक्ष में 5 मत प्राप्त हुए। आवश्यक बहुमत मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। नियमानुसार इसकी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

