42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई

0
IMG_20260702_095253_039

पदमपुर में सम्मान समारोह, शिक्षा जगत ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदमपुर में पूर्व डीएमसी एवं व्याख्याता अशोक कुमार कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक, सम्मानपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अशोक कुमार कश्यप को सेवानिवृत्ति उपरांत देय समस्त भुगतान संबंधी दस्तावेज सौंपे, जिनमें जीआईएस (GIS), अर्जित अवकाश नगदीकरण तथा ग्रेच्युटी की पीपीए (PPA) शामिल थीं। इस अवसर पर प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

NTPC World Environment Day

अपने संबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने कहा कि अशोक कुमार कश्यप ने 42 वर्ष 03 माह 21 दिन की लंबी शासकीय सेवा के दौरान शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कश्यप सदैव सिद्धांतवादी, अनुशासनप्रिय और कर्मठ अधिकारी रहे। उनके कार्यों में समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की स्पष्ट झलक दिखाई देती रही। शासन एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व को उन्होंने समय-सीमा के भीतर पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।

प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए उनके सेवाकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के आदेशानुसार वर्ष 2017 से अशोक कुमार कश्यप ने एपीसी एवं डीएमसी के रूप में जिला मिशन कार्यालय मुंगेली में लगातार लगभग 9 वर्षों तक अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों का सफल संचालन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक समन्वय तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पदमपुर की ओर से अशोक कुमार कश्यप को राधा-कृष्ण की विशाल फोटो फ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं विद्यालय एवं संकुल पदमपुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें चांदी का राम दरबार स्मृति स्वरूप प्रदान किया। इसके अतिरिक्त शाल, श्रीफल, रामायण, अभिनंदन पत्र एवं अन्य स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संकुल केंद्र पदमपुर के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सरपंच अनिल जायसवाल, उपसरपंच विनय यादव, शाला विकास समिति अध्यक्ष मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सोनवानी ने किया। उन्होंने पूरे समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सभी उपस्थितजनों को भावनात्मक रूप से जोड़े रखा। अंत में प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के समापन पर माहौल भावुक हो उठा। उपस्थित सभी लोगों ने अशोक कुमार कश्यप के स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। शिक्षा जगत में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!