छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को बड़ी सौगात

0
IMG-20260707-WA0850

निगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के बीच हुआ सैलरी एमओयू

कर्मचारियों ने जताया आभार, अध्यक्ष चंदूलाल साहू की रही अहम भूमिका

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक आशीष कुमार टिकरिहा सहित निगम एवं ऐक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एमओयू के तहत ऐक्सिस बैंक में निगम कर्मियों के सैलरी अकाउंट खोलने पर निगम के नियमित कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन श्रमिकों को 1.10 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा 10 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु बीमा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। निगम कर्मचारियों की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को 8 लाख रुपये तक की शिक्षा सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मात्र 2,499 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 30 लाख रुपये तक का हेल्थ टॉप-अप कवर तथा 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर उपलब्ध होगा।

अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, बीमा सुरक्षा तथा विभिन्न वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे।

NTPC World Environment Day

एमओयू के बाद निगम कर्मियों में हर्ष का माहौल देखा गया। कर्मचारियों ने इस पहल के लिए अध्यक्ष चंदूलाल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी अवसर पर निगम मुख्यालय में अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने बैकुण्ठपुर (जिला-कोरिया) निवासी श्रीमती पूनम कूजुर को सीसीएच (चतुर्थ श्रेणी) पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!