केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पर मुंगेली जिले में डीएमएफ मद से 1.01 करोड़ के 15 विकास कार्य स्वीकृत

0
IMG-20260622-WA1204(1)

लोरमी, मुंगेली और पथरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से मुंगेली जिले में 1.01 करोड़ रुपये की लागत के 15 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वीकृत विकास कार्यों में रहंगी में शेड निर्माण, लाखासार में सामुदायिक भवन निर्माण, हरदीबांध में सांस्कृतिक मंच निर्माण, डिंडौरी (चि.) में सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा केसली, बांकी, केसतरा, बामपारा, डाबो एवं गोइंद्री में सीसी सड़क निर्माण, पौनी (बड़े) एवं बैजना में सामुदायिक भवन निर्माण, फंदवानी में जय स्तंभ बाउंड्रीवाल निर्माण, डबहा में आरसीसी नाली निर्माण तथा भटगांव में जय स्तंभ चौक के कंक्रीटीकरण के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

NTPC World Environment Day

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकता और ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य अधोसंरचना कार्यों से गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!