मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 85 लाख रुपये के 11 विकास कार्यों का प्रस्ताव

0
IMG-20260622-WA1204(1)

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के गांवों में बढ़ेंगी आधारभूत सुविधाएं

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू की पहल पर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 85 लाख रुपये की लागत से 11 विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

प्रस्तावित विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इन कार्यों में पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण, शेड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, निर्मला घाट निर्माण, पंचायत भवन का अहाता निर्माण तथा सीसी सड़क निर्माण जैसे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ये कार्य डिडौरी (चि.), डिंडोल, पांड, रानीडेरा, बिनौरी, बनियाडीह, टेढ़ाधौरा, विदयाडीह टांगर, मुरकुटा, बिठ्ठलदह एवं छतौना ग्रामों में कराए जाने प्रस्तावित हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों की स्वीकृति मिलने के बाद गांवों में सामाजिक, सामुदायिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

प्रस्तावित विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को आवागमन, सामाजिक आयोजनों तथा अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!