पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अमरकंटक पहुंचे , धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल
रिपोर्टर ✒️श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 14 दिसंबर की शाम पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे । जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के पदाधिकारी बाल्मीक जायसवाल ने बताया कि
मंत्री श्री पटेल अमरकंटक में आयोजित संत अवधूत 1008 श्री स्वामी नर्मदानंद बापजी , नजरनिहाल आश्रम ओंकारेश्वर की तीसरी नर्मदा परिक्रमा के आयोजन में सम्मिलित हुए । इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई ।
अगले दिवस 15 दिसंबर 2025 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी छोटी पुत्री प्रतिज्ञा के साथ मां नर्मदा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए । अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न किया गया जिसके पश्चात मंत्री की छोटी बेटी प्रतिज्ञा ने मां नर्मदा की परिक्रमा का विधिवत शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला । अमरकंटक की पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा , आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत उदाहरण बना ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




