पचराही–बोदा सड़क का भूमिपूजन, 1.77 करोड़ की लागत से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

0
IMG-20260207-WA0790.jpg

रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह

कवर्धा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पचराही से बोदा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। 1 करोड़ 77 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ विकास को नई गति मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू एवं पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धुर्वे, नितेश अग्रवाल, मोहनसिंह धुर्वे, कांशीराम उइके, अमित वर्मा, नंदे पटेल, नरेश चंद्रवंशी, विश्वनाथ मेरावी, हरिचंद मेरावी, रमेश मेरावी, उर्मिला साकत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले में लगातार विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए घोठिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। पचराही–बोदा सड़क बनने से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस सड़क के निर्माण से पचराही, बोदा सहित आसपास के गांवों के लोगों को वर्षभर सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और यह सड़क उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!