मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया बने विधानसभा उपसचेतक कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, क्षेत्र का बढ़ा सियासी कद
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक प्रभाव प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत हो गया है।
विधानसभा उपसचेतक का पद सदन की कार्यवाही में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर रहते हुए पार्टी के विधायकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना, सदन में अनुशासन सुनिश्चित करना तथा महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और चर्चाओं में सक्रिय भूमिका निभाना प्रमुख दायित्व होता है। दिलीप लहरिया को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को कांग्रेस संगठन में उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
इस नियुक्ति की खबर मिलते ही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे मस्तूरी की जनता के सम्मान और क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे अब क्षेत्र से जुड़े मुद्दे विधानसभा में और अधिक मजबूती के साथ उठाए जा सकेंगे।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और सम्मान का विषय है। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मस्तूरी क्षेत्र की जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
लहरिया ने यह भी कहा कि यह पद केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि मस्तूरी की जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ मस्तूरी में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




