NTPC World Environment Day

IDBI बैंक के दो कर्मचारियों ने ग्राहकों के लाखों रुपये गबन किए: 40 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, दूसरे आरोपी ने भी हड़पे 15.70 लाख

0
Screenshot_20260309_065538

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बैंक खातों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें IDBI बैंक शाखा चरौदा में पदस्थ बैंककर्मी राजा खुंटे शामिल है, जिसने दंपत्ति के खाते से 40 लाख रुपये गबन कर लिए। वहीं एक अन्य मामले में दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी ग्राहकों के 15.70 लाख रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार नरेंद्र वर्मा ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का IDBI बैंक शाखा चरौदा में खाता है। दोनों खातों में करीब 40 लाख रुपये जमा थे। यह राशि फिक्स डिपॉजिट कराने के उद्देश्य से उन्होंने बैंक कर्मचारी राजा खुंटे को दी थी।

बताया गया कि राजा खुंटे ने फिक्स डिपॉजिट खोलने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड की कॉपी और दो ब्लैंक चेक मांगे। भरोसा कर दंपत्ति ने दोनों चेक पर हस्ताक्षर कर उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट की पावती भी दे दी।

बाद में जब 2 मार्च 2026 को प्रार्थी ने निजी जरूरत के लिए एफडी तुड़वाने के लिए आरोपी से संपर्क किया तो उसने बताया कि पैसों का हेरफेर हो गया है। संदेह होने पर दंपत्ति बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि आरोपी ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर विभिन्न तिथियों में खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए थे।

मामले में पुलिस ने थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 124/26 धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दस्तावेजों और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर राजा खुंटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा खुंटे (35 वर्ष) ग्राम जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार का रहने वाला है और वर्तमान में महुआ चौक सिलयारी थाना धरसींवा में रह रहा था।

दूसरे मामले में 15.70 लाख का गबन

एक अन्य मामले में पुलिस ने दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी (30 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8.70 लाख रुपये तथा स्वाति वर्मा के खाते से 7 लाख रुपये, इस तरह कुल 15.70 लाख रुपये का गबन किया था।

आरोपी दुर्गेश शर्मा ग्राम टेंगाभाठा थाना बेरला जिला बेमेतरा का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!