बीजातराई में जनगणना कार्य तेज, सरपंच-सचिव की अगुवाई में डिजिटल मैपिंग से हो रहा सर्वे

0
IMG_20260401_135046_748

मुंगेली। ग्राम पंचायत बीजातराई के भूमियापारा में आगामी आवास एवं जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरपंच डॉ. राजीव सिंह ठाकुर के नेतृत्व और सचिव खलेश्वर कुलमित्र के मार्गदर्शन में टीम घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण का कार्य कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत गांव के कच्चे-पक्के मकानों और दुकानों को विशिष्ट पहचान नंबर दिए जा रहे हैं, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मैपिंग के माध्यम से की जा रही है, जिससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

ग्राम स्तर पर चल रहे इस अभियान के दौरान अन्य शासकीय योजनाओं के कार्यों में भी तेजी आई है। टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर आवास निर्माण, नए राशन कार्ड बनाने, नवीनीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन वितरण से संबंधित कार्य भी किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही है और उनमें संतोष व खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

इस कार्य में उपसरपंच प्रतिनिधि कन्हैया गबेल, रुपेश गबेल, सुरेंद्र यादव, कोटवार संतु मानिकपुरी और सनत दिवाकर सहित अन्य सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!