बैज का बयान विकृत और महिला-विरोधी मानसिकता का प्रमाण : भाजपा

0
IMG-20260521-WA1291

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दी तीखी प्रतिक्रिया : मेलोनी-मेलोडी रील पर बैज का बयान राजनीतिक दीवालिएपन और अभद्र सोच को दर्शाता है

‘​विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस ने पार की शालीनता की सभी हदें, देश और छत्तीसगढ़ की जनता से तुरंत मांगें माफी’

रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इटली दौरे और वहाँ की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ में दिए गए अमर्यादित, ओछे और अत्यन्त आपत्तिजनक बयान की कटुतम शब्दों में निंदा की है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि बैज का यह बयान न केवल उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की विकृत और महिला-विरोधी सोच का भी जीता-जागता सबूत है।

NTPC World Environment Day

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का इटली दौरा वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और कूटनीतिक मजबूती का प्रतीक है। ऐसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वहाँ सोशल मीडिया पर सहजता से बनी एक रील (मेलोनी-मेलोडी) को लेकर बैज द्वारा ‘हनीमून’ जैसा शर्मनाक शब्द प्रयोग करना बेहद घृणास्पद है। यह टिप्पणी देश के सर्वोच्च पद की गरिमा और एक विदेशी महिला राष्ट्रप्रमुख के सम्मान पर सीधा आघात है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास नीति, नीयत और नेता की भारी कमी है, इसलिए उसके नेता अब पूरी तरह से वैचारिक दीवालिएपन के शिकार हो चुके हैं। जब-जब प्रधानमंत्री श्री मोदी देश का मान वैश्विक पटल पर बढ़ाते हैं, तब-तब कांग्रेस की छाती पर साँप लोटने लगता है। हताशा में डूबी कांग्रेस अब राजनीति के न्यूनतम स्तर पर उतर आई है, जहाँ वे मर्यादा, शिष्टाचार और भारतीय संस्कृति की परम्पराओं को पूरी तरह भूल चुके हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा, जो हमेशा से महिलाओं के सम्मान और मर्यादित भाषा के लिए जानी जाती है, उसे बैज के इस बयान ने शर्मसार किया है। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सोशल मीडिया के मजाकिया चश्मे से नहीं, बल्कि देशहित के दृष्टिकोण से देखा जाता है। श्रीमती चौधरी ने मांग की है कि बैज अपने इस अमर्यादित और अभद्र बयान के लिए देश की जनता, छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों और प्रधानमंत्री से सार्वजनिक रूप से तुरंत माफी मांगें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे अपने प्रदेश अध्यक्ष की इस घटिया और स्तरहीन सोच का समर्थन करते हैं? अगर नहीं, तो बैज पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। श्रीमती चौधरी ने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की जनता देश के प्रधानमंत्री और एक महिला राष्ट्रप्रमुख के खिलाफ ऐसी घटिया बयानबाजी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को उसकी इस बदजुबानी का करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!