प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक, मुखरता के साथ कांग्रेस के झूठे नैरेटिव का पर्दाफाश करते रहने कमर कसने का आह्वान

0
IMG-20260705-WA1169

बैठक में पद्म विभूषण तीजन बाई और पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया

प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक आज भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने विभाग की गतिविधियों की सराहना की, साथ ही जिस तरह सभी प्रवक्ता और पैनलिस्टगण डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को मीडिया द्वारा जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे, उसकी भी सराहना की। श्री पाण्डेय ने विपक्ष द्वारा नियमित परोसे जा रहे गए झूठ का तथ्यों के साथ इसी तरह लगातार पर्दाफाश करने का आग्रह भी किया।

NTPC World Environment Day

श्री पाण्डेय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की डबल इंजन सरकार जिस तरह लगातार जनहित के कार्यों से इतिहास रच रही है, उसे और अधिक प्रखरता के साथ समाज तक ले जाने हम सबको निरंतर सक्रिय रहना है।

बैठक में महामंत्री अखिलेश सोनी ने हालिया कुछ घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि लाख प्रयासों के बावजूद कांग्रेस का झूठ बुरी तरह बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस जिस तरह देशद्रोही और सनातन विरोधी हो जाती है, उसकी जितनी निंदा की जाय, वह कम है।

प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने सम्मानपुर समेत हाल की अनेक घटनाओं में कांग्रेस के षड्यंत्र और झूठ की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि हर मञ्च पर बुरी तरह परास्त और पराजित कांग्रेसी अब कुछ यूट्यूबर के कंधे पर बंदूक रख कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। कांग्रेस को अपने इस दयनीय स्थिति पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने प्रवक्ताओं से लगातार सक्रियता के साथ इन चीजों का खुलासा करते रहने की अपेक्षा की।

विभाग की इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित मीडिया सलाहकार पंकज झा और आर कृष्णा दास ने शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने विभाग के कार्यों और दैनिक गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

बैठक के समापन में पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और हाल ही में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। इससे पहले मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पाण्डेय ने दिवंगत आत्माओं के कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!