सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की शहर अध्यक्ष बनी निधि पौराणिक

0
Screenshot_20260226_130732

मुंगेली। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की नगर इकाई में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। परिषद की सर्वसम्मति से बनी निधि पौराणिक को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही परिषद की महिलाओं एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बनी निधि पौराणिक ने परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकार, सामाजिक चेतना, संस्कारों के संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को परिषद से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर परिषद की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि बानी निधि पौराणिक के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद मुंगेली में नई ऊंचाइयों को छुएगी और सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!