ये बच्चे भारत के भविष्य है,प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी।
रिपोर्टर – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ब्योमकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा कुलसचिव मूर्ति जी , उप सचिव अखिलेश सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में कैनरा बैंक अमरकंटक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष तिवारी ने केनरा विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी ।

चयनित 12 छात्राओं को प्रभारी कुलपति ने पासबुक वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रभारी कुलपति ने कहा कि मैं इस विश्व विद्यालय का ही नहीं अपितु विश्व विद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय एवं मॉडल ट्राइबल स्कूल का भी अभिभावक हूं । ये बच्चे मेरे अपने है । इनकी देख रेख शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य संबंधित इसके अतिरिक्त जो भी जरूरतें है हम उनको पूरा करेंगे । ये बच्चे भारत के भविष्य है । बच्चे आगे बढ़ेंगे तो विश्व विद्यालय आगे बढ़ेगा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है कि हर बच्चे को शिक्षा देना संकल्प है । प्रधानमंत्री जी का संकल्प हम सब को मिलकर पूरा करना है । मै आशा करता हूं कि आगे और बच्चों को इसका लाभ मिले । प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने केनरा बैंक की प्रशंसा भी की ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




