पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मां नर्मदा का दर्शन कर नववर्ष पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में पधारे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व सरल स्वभाव वाले विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने ईस्वी नववर्ष के पावन अवसर पर अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल पहुंचकर विधिवत पूजन , अर्चन बाद मां का दर्शन किये । इस अवसर पर उन्होंने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि , अमन-चैन , शांति एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा ।
ईस्वी नववर्ष के शुभ अवसर पर विधायक मार्को जी ने मध्यप्रदेश प्रदेशवासियों सहित अनूपपुर जिले एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । उन्होंने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य , दीर्घायु , उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की ।
अपने शुभकामना संदेश में विधायक मार्को जी ने कहा कि नववर्ष हमें आत्ममंथन , सकारात्मक सोच और समाजहित में कार्य करने का संदेश देता है । उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा जैसे सामाजिक व्यसनों से दूर रहना चाहिए तथा अपने जीवन को शिक्षा , संस्कार और परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ाना चाहिए । अभिभावकों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भेजें ताकि शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके ।
विधायक फुंदेलाल मार्को ने कहा कि शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क , पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहेंगे । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग से पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा और आने वाला वर्ष क्षेत्रवासियों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा ।
अंत में विधायक मार्को जी ने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि सभी नागरिकों के जीवन में सुख , शांति , समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति करता रहे ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




