अमरकंटक नगर परिषद द्वारा एमआरएफ–एसटीपी प्लांट से कचरा प्रबंधन को मिली नई दिशा
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद द्वारा एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एसटीपी प्लांट स्थापित कर नगर के कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है । इस प्लांट में सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित किया जाता है ।
सूखे कचरे जैसे कांच की बोतलें , प्लास्टिक की बोतलें आदि को प्रेशर मशीन के माध्यम से दबाकर बंडल तैयार किए जाते हैं । पर्याप्त मात्रा में बंडल तैयार होने पर इन्हें बड़े वाहनों के जरिए बाहर के बड़े शहरों की फैक्ट्रियों अथवा प्लांटों में भेजा जाएगा ।
वहीं गीले कचरे से प्लांट में खाद तैयार कीया जाता है , जिसका उपयोग पेड़-पौधों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने में किया जा रहा है ।
नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि आम नागरिकों , घरों , आश्रमों और होटलों से अनुरोध किया गया है कि वे सूखा कचड़ा और गीला कचरा अलग-अलग ही प्रदान करे जिससे उसका बेहतर ढंग से सदुपयोग किया जा सके । उन्होंने यह भी कहा कि गीले कचरे से खाद का निर्माण और सूखे कचरे की पैकिंग कर बाहर भेजने से भविष्य में नगर परिषद को आर्थिक लाभ भी होगा ।
सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने और कहा कि नगर पालिका द्वारा विशेष मशीनें मंगवाई गई हैं , जिनसे कचरे की पैकिंग और खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इससे न केवल अमरकंटक में कचरा संग्रहण की समस्या का समाधान हो रहा है बल्कि उसके उपयोग की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जा रही है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




