कारीतलाई में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक/कारीतलाई – विष्णु भगवान के अवतार विष्णु वराह की पुण्यभूमि ग्राम कारीतलाई में एकादश दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह पावन आयोजन ग्राम कारीतलाई (जिला कटनी) में पूज्य आचार्य श्री अद्भुत जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न हो रहा है ।
यह कथा माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया दिनांक 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी । वहीं 16 जनवरी 2026 को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का विधिवत समापन होगा । आयोजन स्थल श्मशान भूमि क्षेत्र निर्धारित किया गया है ।
इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती उर्मिला बाई , पुत्र राजेश तिवारी हैं । उनके साथ तिवारी परिवार के सदस्य एवं अन्य पारिवारिक जन — श्रीमती गुलाब बाई , श्रीमती सावित्री बाई , श्रीमती आशा उपाध्याय , अश्वनी पांडेय , श्रीमती फूलबाई , श्रीमती शांति बाई एवं श्रीमती रेवती गर्ग — विशेष रूप से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं ।
कथा व्यासपीठ से विराजमान होकर आचार्य श्री अद्भुत जी महाराज संकल्प एवं विधि-विधान के साथ शिव महापुराण की दिव्य कथा का भावपूर्ण व्याख्यान कर रहे हैं । कथा में भगवान शिव की महिमा , भक्ति का महत्व तथा मानव जीवन में आदर्श भक्त के गुणों का सुंदर वर्णन किया जा रहा है ।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक निर्धारित है । संगीतमय कथा शैली के कारण श्रद्धालुजन भाव-विभोर होकर भगवान शिव की आराधना में लीन हो रहे हैं ।
कथा शुभारंभ अवसर पर ग्राम कारीतलाई के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में पूजन-दर्शन उपरांत गुरु आज्ञा प्राप्त कर शिष्य , श्रद्धालुओं , महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा माथे पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं भक्ति संगीत के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शिव आराधना करते हुए कथा स्थल तक पहुँची ।
कथा वाचक आचार्य श्री अद्भुत जी महाराज (निवासी अनूपपुर) ने बताया कि यह आयोजन लगातार 11 दिनों तक चलेगा जिसमें नगर ग्राम एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु अनन्य भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
पूजन-पाठ (पारायण) कार्य में विशेष रूप से आचार्य श्री विनय द्विवेदी (छोटी बेल्दी) एवं शास्त्री मुकेश गौतम (चंदिया) का महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है जिनके परिश्रम से पूजन-अर्चन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




