धान खरीदी में बड़ी हेराफेरी, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

0
IMG-20251216-WA0904.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तुरी (बिलासपुर)। थाना मस्तुरी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान खरीदी में अनियमितता कर शासन को लाखों का नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 821/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर द्वारा थाना मस्तुरी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

NTPC World Environment Day

शिकायत में बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही (पंजीयन क्रमांक 687) के धान खरीदी केंद्र में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खुटे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025 के दौरान धान खरीदी कार्य में गंभीर अनियमितता की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किए जाने पर समिति केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी धान खरीदी दर्ज कर शासन की धान उपार्जन नीति का उल्लंघन किया। इस हेराफेरी के कारण शासन को लगभग 28 लाख 52 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कांशी राम खुटे पिता अंजोरी खुटे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम एरमसाही, थाना एवं तहसील मस्तुरी, जिला बिलासपुर को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा धान खरीदी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!