अमरकंटक पहुंचे खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल
परिवार संग किया मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक नर्मदा परिक्रमा के दौरान तीर्थराज में किए दर्शन , स्वच्छता व संरक्षण का दिया संदेश ।
खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अपनी धर्मपत्नी एवं परिवारजनों के साथ पावन मां नर्मदा की परिक्रमा करते हुए तीर्थराज अमरकंटक पहुंचे । मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक की पुण्यभूमि पर कदम रखते ही उन्होंने रामघाट में विधि-विधान से मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन-पाठ एवं अर्चन किया तथा परिवार सहित नर्मदा मैया के चरणों में शीश नवाया ।
इस अवसर पर सांसद पटेल ने बताया कि उन्होंने 26 दिसंबर को ओंकारेश्वर से मां नर्मदा की पावन परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया था । परिक्रमा के दौरान नर्मदा तट के प्रत्येक क्षेत्र , घाट एवं संगम स्थल पर उन्हें मां नर्मदा का अद्भुत , दिव्य और अलौकिक स्वरूप देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि यह मां नर्मदा की असीम कृपा और चमत्कार ही है कि उन्हें परिवार सहित यह पुण्य मां नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने का अवसर मिल रहा है ।
सांसद पटेल ने मां नर्मदा की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि नर्मदा जल कंचन-सा निर्मल , स्वच्छ एवं अमृततुल्य है । यह केवल जीवनदायिनी नदी ही नहीं बल्कि भारत की सनातन , संस्कृति , आस्था और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा है । नर्मदा मैया का प्रत्येक कण भक्तों को शांति , शक्ति और सद्भाव का संदेश देता है ।
उन्होंने पूजन-अर्चन के उपरांत सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने जनमानस से मां नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए भावनात्मक अपील की । कहा कि मां नर्मदा को स्वच्छ , निर्मल और अविरल बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है । घाटों , तटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखकर ही हम मां नर्मदा की सच्ची सेवा कर सकते हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि जब मां नर्मदा अपनी कल-कल ध्वनि के साथ निरंतर प्रवाहित होती हैं तो वह न केवल प्रकृति को जीवन देती हैं बल्कि मानव जीवन को भी आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती हैं । ऐसे में प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह मां नर्मदा की पवित्रता और गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य देगा ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




